फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आठ साल में शहर की जमीन की कीमत दोगुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर की जमीनों की कीमत आठ साल में दोगुनी हो गई है। वर्ष 2017 से 2025 के बीच प्रशासन ने सात बार सर्किल रेट बढ़ाया है। हालांकि जमीनों का बाजार मूल्य सर्किल रेट से कहीं ज्यादा है। पिछले साल सर्किल रेट नहीं बढ़ा था। नया प्रस्तावित सर्किल रेट एक सितंबर से लागू किया जाएगा। ऐसे में मध्यम वर्ग के व्यक्ति के लिए शहर में जमीन खरीदकर घर बनाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन

वर्ष 2025-26 के लिए प्रशासन ने सर्किल रेट तैयार कर लिया है। प्रस्तावित नई दरों को एक सितंबर से लागू करने की योजना है। इससे पहले प्रस्तावित सर्किल रेट पर 26 अगस्त की शाम पांच बजे तक आपत्तियां मांगी गई हैं। अगर कोई आपत्ति दर्ज होती है तो उसे निस्तारित कर नई दरें लागू कर दी जाएंगी। नई सर्किल रेट की तुलना 2017 के रेट से किया जाए तो शहर की जमीनों की कीमत करीब आठ गुना बढ़ जाएगी। यह दोगुनी वृदि्ध शहर के अधिकांश इलाकों में हुई है।

रामपुर रोड के प्रभात मार्केट से लेकर फव्वारा चौक तक का सर्किट रेट आठ साल पहले 62 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर था। जो अब 1.25 लाख रुपये होने जा रहा है। इसमें प्रीत विहार और मीरपुर आता है। शहर की कांठ रोड के नजदीक कॉलोनियों में मधुबनी से आगे विवेकानंद अस्पताल तक पुष्पांजलि, हिमगिरी, मंगल का बाजार, आशियाना प्रथम और द्वितीय, रामगंगा विहार प्रथम और द्वितीय का सर्किट रेट आठ साल पहले 6300 प्रति वर्गमीटर था। 2025 में प्रस्तावित दर 1.10 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर हो गया है। इसी प्रकार विवेकानंद अस्पताल से आगे मऊ, गौर ग्रेसियस, प्रकाश इंक्लेव, मोरा का मिलक का सर्किट रेट पहले 32000 प्रति वर्गमीटर था लेकिन अब 64000 प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


00

वर्ष 2017 और 2025 का सर्किल रेट

स्थान







2017



2025

गुरहट्टी से टाउनहाल तक अमरोहा गेट तक

62000
रुपये


125000 रुपये

पानदरीबा से राजकीय काॅलेज तक



50000
रुपये


98000 रुपये

इंदिरा चौक से मकबरा सब्जी मंडी



40000
रुपये


80000 रुपये

राजकीय इं. कॉलेज से जिगर द्वार तक


40000 रुपये


80000 रुपये

बुधबाजार चौराहा से ताड़ीखाना रोड



62000
रुपये


125000 रुपये

डिप्टीगंज चौराहे से लेकर चक्कर का मिलक

42000
रुपये


83000 रुपये

गुरहट्टी से लेकर पीलीकोठी चौराहे तक


66000
रुपये


127000 रुपये

00

कांठ रोड के इर्द गिर्द प्रस्तावित सर्किल रेट

पीलीकोठी से मधुबनी कांठ रोड



66000
रुपये


116000 रुपये

मधुबनी से आगे विवेकानंद अस्पताल तक


63000
रुपये


110000 रुपये

विवेकानंद के आगे ओवर ब्रिज तक


32000 रुपये


64000 रुपये

लोकोपुल से चौधरी चरण सिंह तिराहे तक


60000 रुपये


103000 रुपये

प्रभात मार्केट से फौव्वारा चौक तक


62000
रुपये


125000 रुपये

नोट : 2025 का सर्किल रेट अभी प्रस्तावित है।



गागन पुल से नया मुरादाबाद, जीरो प्वाइंट तक का रेट 44000 पहुंचा

- गागन पुल से जीरो प्वाइंट तक राजन ग्रीन, रायल ग्रीन, रायल इंक्लेव, मनोहर पुर, मंगूपुरा, नया मुरादाबाद और पाकबड़ा क्षेत्र आता है। इस क्षेत्र का 2017 में सर्किल रेट 25000 रुपये प्रति वर्गमीटर था। 2025 में इस क्षेत्र का सर्किट रेट 44000 रुपये गया है।

00

आयकर कॉलोनी के आसपास की जमीन सबसे महंगी

- आयकर कॉलोनी के नजदीक सहसपुर हाउस, बानो बाग, आवास विकास पीलीकोठी की जमीन शहर में सबसे महंगी है। यहां पहले सर्किल रेट 66 हजार रुपये वर्गमीटर था लेकिन अब 1.27 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित किया गया है। इसी प्रकार प्राधिकरण के नजदीक वेब सिनेमा, सेल्स टैक्स रोड तक की जमीनें महंगी गई है। इस रोड के इर्दगिर्द अवंतिका कॉलोनी, दीनदयाल नगर प्रथम और द्वितीय, रामगंगा विहार प्रथम, द्वितीय और विस्तार का रेट पहले 37000 प्रति वर्गमीटर था लेकिन 74000 प्रति वर्गमीटर हो गई हैं। अकबर किला से सेल्स टैक्स जाने वाले रोड के आसपास की जमीन का रेट पहले 40000 वर्गमीटर था लेकिन अब 80000 प्रति वर्गमीटर होने वाला है।

00

कांशीराम नगरीय आवास योजना की इर्दगिर्द की जमीन सबसे सस्ती

- कांशीराम नगरीय आवास योजना में बुद्ध पार्क से इंदिरा सहकारी आवास, कम्यूनिटी सेंटर होते हुए दिल्ली रोड साईं अस्पताल का क्षेत्र आता है। इस क्षेत्र में सम्राट अशोक नगर, बाग सीएल गुप्ता भी है। इस क्षेत्र का आठ साल पहले सर्किल रेट 17000 रुपये प्रति वर्गमीटर था लेकिन अब 35 हजार प्रति वर्गमीटर होगा।

00

तीन साल से नहीं बढ़े दुकानों और काॅम्प्लेक्स के रेट

- सर्किट रेट बढ़ने के साथ महानगर की दुकानों या कांप्लेक्स के रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। बुधबाजार ताड़ीखाना रोड पर पिछले साल की तरह दुकानों के रेट 1.27 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर हैं। इसी प्रकार काॅम्प्लेक्स की दुकानों के रेट 1.52 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर है। यही स्थिति तहसील स्कूल से जिगर रोड चौराहे तक की स्थिति है। कांठ रोड पर पीलीकोठी से मधुबनी तक एकल दुकानों का रेट 1.73 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर और काॅम्प्लेक्स की दुकानों का रेट 2.12 लाख रुपये प्रति वर्गमीटर हैं। इस बारे में एआईजी स्टांप अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दुकानों, कांप्लेक्स और निर्माण कार्यों का रेट तीन सालों से बढ़ाया नहीं गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें