फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर जाम, बच्चे-बूढ़े सब परेशान

Thu, 26 Jan 2017 03:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
दिल्ली हाईवे पर कपूर कपनी के पास थमे वाहनों के पहिए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देश दुनिया में पीतल कारोबार में अपनी पहचान बना चुकी पीतल नगरी पर जाम बदनुमा दाग बन चुका है। बुधवार को प्रत्याशियों के साथ आने वाली भीड़ पर काबू पाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया। लेकिन वैकल्पिक रास्तों पर भी जाम लग गया।
विज्ञापन


बाइक, कार के साथ ही रोडवेज बसें और ट्रक भी इन रास्तों पर गुजर दिया। जिसमें स्कूल वाहन, एंबुलेंस भी फंस गई। नामांकन कराने वाले प्रत्याशी बुधवार को संभल रोड, काशीपुर रोड, दिल्ली रोड और कांठ रोड से होते हुए कलक्ट्रेट तक पहुंचे।

शहर के चारों तरफ से भीड़ के आने की उम्मीद में ट्रैफिक पुलिस ने शहर में कई जगह रूट डायर्वजन किया था। दिल्ली रोड से आने वाले वाहनों को साईं अस्पताल से कांशीराम नगर से होते हुए कांठ रोड पर गुजारा। जिस कारण सम्राट अशोक नगर, कांशीराम नगर और सिरकोई भूड़ व फकीरपुरा में भी जाम लग गया।
विज्ञापन


मुरादाबाद क्लब से वाहनों को पीएमएस स्कूल रोड पर मोड़ दिया। बाइक, कार, ट्रक और ट्रैक्टर ट्राली भी इस रास्ते पर मोड़ दिए। पीएमएम के सामने भीषण जाम लग गया। जिसमें स्कूल वाहन फंस गए।

लोको शेड पुल, रेलवे स्टेशन से लेकर संभल चौराहे तक जाम रहा। कांठ रोड पर पीलीकोठी चौराहे से हरथला तक जाम रेंगते हुए चला। जबकि शहर के अंदर जैन रोड से लेकर कोतवाली, चौमुखापुल से लेकर जामा मस्जिद तक जाम रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें