फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अहमदाबाद विमान हादसे से गमजदा शहरवासी, निकाल कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को हुए विमान हादसे में 250 से ज्यादा लोगों की माैत पर शहरवासियों ने दुख जताया। विभिन्न संगठनों व राजनीतिक दलों ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों श्रद्धांजलि दी। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई। कई संगठनों ने कैंडल मार्च भी निकाला।
विज्ञापन

शुक्रवार को गुरहट्टी स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित शोकसभा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि अहमदाबाद विमान हादसे की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। साथ ही पिछले कई अन्य रेल व सड़क हादसों का भी जिक्र करते हुए जिम्मेदारों के मौन रहने पर भी अफसोस जताया है। बैठक में सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर हादसे में मृत यात्रियों व अन्य नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की। बैठक में उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, अमीरुल हसन जाफरी, मुशाहिद चौधरी, विजयराज सैनी, आजम खां, राजेशपाल, शमीम चौधरी, नाजिम गांधी आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें