फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद: सात केंद्रों पर शुरू हुई सीआईएससीई की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की वार्षिक परीक्षा की शुरुआत सोमवार से हो गई। पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। इसके लिए मुरादाबाद में सात केंद्र बनाए गए हैं। दोपहर दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा हुई। नकलविहीन परीक्षा के लिए परीक्षक और पर्यवेक्षक की निगरानी रही। विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा अच्छी हुई है। बस लिखते समय थकान हो रही थी।जिला समन्वयक आशीष संतराम ने बताया कि टाॅइनी टॉट्स कॉलेज, विल्सोनिया कॉलेज, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, सि्ंप्रग कॉलेज, सेंटपॉल्स स्कूल, जीके वेल्हम्स, सीक्रेट हार्ट कान्वेंट स्कूल में स्वकेंद्रों पर विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। परीक्षा में करीब सात सौ विद्यार्थी उपस्थित रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा के लिए 30 विद्यार्थियों पर एक परीक्षक और सौ विद्यार्थियों पर एक पर्यवेक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी केंद्रों पर परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे संचालित रहे। इसके अलावा निरीक्षक द्वारा केंद्रों पर जाकर परीक्षा की शुचिता को परखा गया। उन्होंने कहा कि 12वीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 24 मार्च तक होगी, जबकि दसवीं के विद्यार्थियों की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू हो रही है।
विज्ञापन


दोपहर एक बजे से पहुंचने लगे थे विद्यार्थी
परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से पांच बजे तक था, लेकिन विद्यार्थी दोपहर एक बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। एक-दूसरे से तैयारियों के बारे में जानने के लिए उत्सुकता रही। दोपहर 1:30 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश शुरू हो गया था। एक बजकर 45 मिनट पर विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र दे दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें