फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद : चौकीदार ने एक माह का वेतन मंदिर और मस्जिद को किया दान 

Sat, 05 Jun 2021 03:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मझोला थाने में चौकीदार है नईम आलम। नईम का कहना है कि वह मंदिर और मस्जिद दोनों का सम्मान करता है।
विज्ञापन
अयोध्या में रौनक... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक चौकीदार ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और मस्जिद के लिए अपना एक माह का वेतन दान किया है। मझोला थानाक्षेत्र के गांव भोला सिंह की मिलक उर्फ सोनकपुर देहात निवासी नईम आलम चौकीदार के पद पर तैनात है। 

विज्ञापन


नईम को प्रति माह ढाई हजार रुपये वेतन मिलता है। उसने साढ़े 12 सौ रुपये अयोध्या में बन रहे राम मंदिर और साढ़े 12 सौ रुपये अयोध्या में बनने वाली मस्जिद को दान किए है। नईम आलम ने बताया कि वह कैश लेकर डीएम कार्यालय गया था।

वहां से पता चला कि रकम बैंक खाते में ही जमा करनी होगी। नईम का कहना है कि वह मंदिर मस्जिद दोनों का सम्मान करता है। हम सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए और अपने देश की हिफाजत करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें