फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिस्टम से पेंच लड़ा रहा चीनी मांझा.... छात्र की गर्दन कटी

Thu, 20 Aug 2026 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। प्रतिबंध के बाद भी चीनी मांझे की बिक्री हो रही है। बुधवार को सोनकपुर ओवरब्रिज के पास स्कूटी सवार छात्र फैजुल (16) की गर्दन में चीनी मांझा फंस गया। बुरी तरह से उसकी गर्दन कट गई। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गर्दन में छह टांके आए हैं। पुलिस का कहना है कि चीनी मांझा कहां से आया इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के बिशनपुर निवासी मो. फहीम ठेकेदार हैं। मो. फहीम का 16 वर्षीय बेटा फैजुल कक्षा नौ में पढ़ता है। फैजुल की मां ने बताया कि उनके खेत में सिरकोई भूड़ की महिला पिछले कई दिन से काम कर रही थी। रोज की तरह बुधवार की शाम को भी फैजुल उस महिला को सिरकोई भूड़ छोड़ने जा रहा था। जब वह स्कूटी लेकर सोनकपुर ओवरब्रिज पर पहुंचा तभी अचानक उसकी गर्दन पर चीनी मांझा आकर फंस गया और गर्दन कट गई। जिससे खून बहने लगा। किसी तरह उसने स्कूटी रोकी। उसने इसकी जानकारी अपने पिता और मां को दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायल छात्र को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि छात्र की गर्दन में छह टांके लगे हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह का कहना है कि जांच कराई जाएगी कि चीनी मांझा कहां से आया। चीनी मांझा बेचने और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें