फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: अग्रवाल सभा के गणेश उत्सव में बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अग्रवाल सभा के शताब्दी वर्ष के अवसर पर गणेश उत्सव सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान गणेश की महिमा का गुणगान करने के साथ विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजक कार्यक्रम हुए। फैंसी ड्रेस शो में बच्चों ने अलग-अलग रूपों में सजकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस शो को दो वर्गों में बांटा गया। ग्रुप ए में पांच से 10 वर्ष तक के बच्चों में अद्विका अग्रवाल ने प्रथम, अयान अग्रवाल ने द्वितीय और शिवाय सिंघल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी में अतिशा जैन प्रथम, साक्षी अग्रवाल द्वितीय और अर्यमन अग्रवाल तृतीय रहे। कार्यक्रम में विधायक रितेश गुप्ता मुख्य अतिथि रहे। अक्षिता बंसल ने गणेश भजन पर नृत्य की प्रस्तुति दी। राखी अग्रवाल और अनन्या अग्रवाल ने गणेश वंदना और भजन प्रस्तुत किए। इसके अलावा भगवान गणेश से संबंधित प्रश्नोत्तरी, वन मिनट गेम और हाउजी का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक रॉबिन अग्रवाल, गुंजन अग्रवाल, झरना मित्तल, डॉ. सुगंध अग्रवाल और दीप्ति अग्रवाल रहे। कार्यक्रम का संचालन सभा के मंत्री सीए अजीत कुमार अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने की। कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें