फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को नहीं मिला मिड-डे मील

विज्ञापन
विज्ञापन
माता वाली मिलक स्थित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को बच्चों को मिड-डे मील नहीं मिला। दिनभर भोजन नहीं मिलने से बच्चों को भूखे रहना पड़ा। इससे खफा बच्चों ने काफी देर तक हंगामा भी किया।
विज्ञापन

नगर पंचायत पाकबड़ा के माता वाली मिलक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बच्चे मिड-डे मील के लिए पहुंच गए। बच्चे प्लेट लेकर भोजन का इंतजार करने लगे। एक घंटे तक भोजन नहीं मिलने से बच्चों के सब्र का बांध टूट गया। बच्चों ने खाली प्लेटें हाथ में लेकर मिड-डे मील बांटने वाली एनजीओ कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा किया। स्कूल में मिड-डे मील नहीं मिलने पर अध्यापकों ने बच्चों को घर भेज दिया। एनजीओ के अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया की भोजन कम होने के कारण स्कूल नहीं पहुंच पाया था। आगे से स्कूल में सही समय पर खाना पहुंचाया जाएगा। पाकबड़ा चेयरमैन के प्रतिनिधि रिंकू गोस्वामी ने बताया की एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए अधिकारियों को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें