भगतपुर । थाना क्षेत्र के एक गांव में बाइक की टक्कर से एक पांच वर्षीय बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद के एक अस्पताल में ले गए जहां उसकी मौत हो गई। ग्राम भाऊपुरा घोसीपुरा निवासी भागवती रविवार शाम करीब सात बजे अपने पांच वर्षीय बेटे माधव को साथ लेकर खेत की ओर जा रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान सामने से आ रहे ग्राम जालपुर निवासी बाइक सवार ने बाइक से माधव को टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल बालक को उपचार के लिए मुरादाबाद स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बालक की मां भागवती ने थाना भगतपुर में प्रार्थना पत्र दिया जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।