फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: जमीन खरीदने और बाउंड्री कराने के नाम पर 35 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस के गुलाब बाग नया गांव मऊ में रहने वाले चार लोगों ने मोहल्ले लोगों से कब्रिस्तान के लिए जमीन खरीदने और बाउंड्री के लिए 35 लाख रुपये ले लिए। बाउंड्री नहीं कराने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो उनके साथ मारपीट की। पीड़ित कोर्ट की मदद लेते हुए केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के गुलाब बाग नया गांव निवासी सलीम ने अय्यूब, कासिम, बाबू, फय्याज, पिंकी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें उसने बताया कि आरोपियों ने मोहल्ले के लोगों से कब्रिस्तान के लिए जमीन खरीदने और दीवार बनवाने के लिए 35 लाख रुपये दे लिए थे। सलीम और मोहल्ले के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी लेकिन आरोपियों ने उस पर दबाव बनाया है कि वह अपनी शिकायत वापस ले ले। शिकायत वापस नहीं लेने पर आरोपियों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट की। इस मामले की शिकायत के बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया तो पीड़ित ने कोर्ट की मदद ली। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें