फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चाचा की बरात में गए मासूम को ई-रिक्शा ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कटघर क्षेत्र से बरेली गए एक परिवार की खुशियां बुधवार की सुबह मातम में बदल गईं। किला पुल के पास बरातघर के बाहर तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छह वर्षीय दक्ष गोस्वामी को कुचल दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दक्ष अपने चाचा की शादी में शामिल होने बरेली गया था।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र की पीतम नगरी नंद कॉलोनी निवासी गौतम गोस्वामी अपने परिवार के साथ मंगलवार की रात बरेली गए थे। वह चचेरे भाई रामचंद्र की शादी में शामिल होने किला पुल के पास बरातघर में रुके थे। बुधवार की सुबह साढ़े चार बजे दक्ष को लघुशंका लगी। उसकी मां सुमन उसे लेकर बरातघर के बाहर सड़क किनारे आईं। इस दौरान एक तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई।
-
बच्चे को दो बार कुचला, आरोपी चालक पकड़ा
परिजन के अनुसार ई-रिक्शा ने दक्ष को एक नहीं बल्कि दो बार कुचला। हादसे के बाद वहां चीख पुकार मच गई। परिजन ने तुरंत ई-रिक्शा चालक को पकड़कर और पुलिस को सौंप दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दक्ष के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा। सीओ टू नितिन कुमार ने बताया कि पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-
इकलौते बेटे की मौत से दंपती बदहवास
- दक्ष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। पिता गौतम मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां मासूम की मौत के बाद रोने चीखने लगे। बेटे का शव देखकर मां सुमन बदहवास हो गईं और बार-बार बिलखती रहीं। सुमन ने कहा, हमें क्या पता था कि जिस शादी में खुशियां मनाने आए हैं, वही हमारे बेटे के लिए मौत की वजह बन जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें