फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आज मुरादाबाद में, पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे

Sun, 24 Nov 2019 12:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को डा. भीमराव अंबेडकर पुलिस अकादमी में 300 पुलिस उपनिरीक्षकों की पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे। पुलिस एवं प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

विज्ञापन


शनिवार को एयरपोर्ट से लेकर पुलिस अकादमी तक फुल फ्लीट रिहर्सल की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरे दिन व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। मुख्यमंत्री रविवार सुबह साढ़े नौ बजे भदासना एयरपोर्ट पर उतरेंगे। एयरपोर्ट से बाई रोड बाईपास, जीरो प्वाइंट, दिल्ली रोड से फव्वारा चौक होकर दस बजे पुलिस अकादमी पहुंचेंगे। 

मुख्यमंत्री 11 बजे तक अकादमी में पासिंग आउट परेड में रहेंगे। अकादमी से 11 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। शनिवार को एडीजी, डीआईजी, कमिश्नर, डीएम और एसएसपी समेत आला अधिकारियों ने फुल फ्लीट रिहर्सल किया। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक करीब 22 से 25 मिनट का रूट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें