फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुख्यमंत्री ने गजेटियर भाग-2 का किया विमोचन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहयोगी मंत्रियों के साथ मंडलायुक्त आंजनेय सिंह के नेतृत्व में तैयार किए गए मंडल के गजेटियर भाग-2 का विमोचन किया। उन्होंने प्रत्येक जिले को इसी प्रकार का गजेटियर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

गजेटियर-2 के प्रधान संपादक एवं संरक्षक मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह हैं। मुख्य लेखिका एवं अतिथि संपादक वरिष्ठ अपर जिला बचत अधिकारी लखनऊ हैं। मंडलायुक्त ने बताया कि गजेटियर खंड-एक 2023 में प्रकाशित किया गया था। गजेटियर के द्वितीय खंड में मंडल क्षेत्र के ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयामों को दर्ज किया गया है।
मान्यताओं एवं कहानियों के धागों में उलझे, धुंधलाते एवं विलुप्त हो रहे सत्य की खोज करने का प्रयास किया गया है। खोज से ही यह ज्ञात हुआ है कि भारतवर्ष को अपना नाम देने वाले राजा भरत का जन्म स्थल ऋषि कण्व का आश्रम बिजनौर के मंडावर में स्थित था। कालांतर में मंडावर बौद्ध धर्म का एक प्रमुख केंद्र था, जिसका उल्लेख चीनी यात्री ह्वेनसांग ने अपनी पुस्तक में किया है।
विज्ञापन

धर्म-ग्रंथों के अनुसार संभल वह स्थल है, जहां भगवान कल्कि अवतरित होंगे। अबुल फजल ने ''''आइन-ए-अकबरी'''' में संभल स्थित भगवान विष्णु के प्रसिद्ध मंदिर, हरि मंदिर का उल्लेख किया है। नवाब सरदार दुल्हन (तूती बेगम) का जीवन, जिनकी रामपुर रियासत में साहित्य एवं संगीत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका है। रामपुर की एकमात्र बेगम हैं, जिनका मकबरा अस्तित्व में है। इसी प्रकार सुल्ताना एक डाकू था, लेकिन उसकी कहानी जिम कॉर्बेट ने अपनी पुस्तक में लिखी है। सुल्ताना डाकू का जीवन समाज के शोषक एवं शोषित वर्गों के परस्पर संबंधों के एक विलक्षण आयाम की ओर संकेत करता है। उधर, शताब्दियों के प्रवाह में कई विशेष हस्तशिल्प विलुप्त भी हो गए हैं।





डीएम ने सीएम को दी तिरुपति बालाजी की मूर्ति
डीएम अनुज सिंह ने जिला प्रशासन की तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भगवान तिरुपति बालाजी की मूर्ति भेंट की। मूर्ति को देखकर मुख्यमंत्री मुस्करा दिए। इस दौरान अन्य मंत्रियों और अधिकारियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें