फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: रोजगार मेले में जा रही दिव्यांग युवती को ट्रक ने कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में पुराने टोल प्लाजा के पास सोमवार सुबह 11 बजे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दिव्यांग युवती की मौत हो गई, जबकि उसकी फुफेरी बहन और बाइक चला रहा अमरोहा कलक्ट्रेट का कर्मचारी घायल हो गया। हादसे के समय दोनों बहनें रोजगार मेले में जा रही थीं। वह कर्मचारी की बाइक पर सवार हो गई थीं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अमरोहा के अहमद नगर तकिया हुसैन शाह निवासी फूलजहां (28) पुत्री जाकिर शाह दिव्यांग थीं। वह स्नातक करने के बाद नौकरी की तलाश में जुटी थीं। सोमवार को मुरादाबाद के आर्य भट्ट इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित वृहद रोजगार मेले में शामिल होने के लिए फूलजहां अपनी फुफेरी बहन शाहीन परवीन (27) के साथ जा रही थीं।
शाहीन परवीन अमरोहा के मोहल्ला अफगानान में रहती हैं। दोनों बहन बस से मुरादाबाद जाने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान वहां कांठ थाना क्षेत्र के गांव सुंदरपुर आसपुर निवासी प्रमोद कुमार बाइक लेकर आ गया। प्रमोद अमरोहा कलक्ट्रेट में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और वह अमरोहा में रहता है। वह दोनों युवतियों को जानता है। इ लिए उसने दोनों को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने के लिए अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र में पुराने टोल प्लाजा के पास प्रमोद की बाइक में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में फूलजहां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहीन परवीन और प्रमोद कुमार घायल हो गए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद फूलजहां के शव को परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। घायल युवती और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें