फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मुख्यमंत्री ने किया अटल आवासीय विद्यालय पीपली के छात्र उदय प्रताप को सम्मानित

Sat, 02 May 2026 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। श्रम दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित भव्य कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न अटल आवासीय विद्यालयों से चयनित पांच-पांच छात्र एवं छात्राओं को सम्मान, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इस गौरवपूर्ण अवसर पर अटल आवासीय विद्यालय पिपली जिला मुरादाबाद के छात्र उदय प्रताप को भी सम्मानित किया गया। उदय प्रताप ने सीबीएसई बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अटल आवासीय विद्यालयों में सर्वोत्तम प्रदर्शन किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, शिक्षकों और परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि इस वर्ष अटल आवासीय विद्यालय पिपली के अधिकांश विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय विद्यालय के अनुशासित शैक्षिक वातावरण, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की कठिन मेहनत को दिया जा रहा है। गौरतलब है कि अटल आवासीय विद्यालय पिपली, मुरादाबाद प्रारंभ में बुलंदशहर स्थित अटल आवासीय विद्यालय परिसर में संचालित हो रहा था। बाद में जुलाई 2025 में इसे मुरादाबाद जनपद के पिपली स्थित अपने स्थायी परिसर में स्थानांतरित किया गया। इसके बाद 6 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया था। श्रम दिवस के अवसर पर आयोजित इस सम्मान समारोह ने प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अटल आवासीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को भी नई पहचान दी है। उदय प्रताप की सफलता से क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है तथा लोग उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें