ठाकुरद्वारा। मुख्यमंत्री कैशलेस योजना बुधवार को वाराणसी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुरू की। इसका सजीव प्रसारण तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम म परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों, शिक्षिकाओ और रसोइयों को दिखाया गया। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम जितेंद्र सिंह वीर बाल सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस और ब्लॉक प्रमुख के पति डॉ.वीर सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अतिथि ने डीबीटी योजना के अंतर्गत छात्रा कुमारी अलशिफा और कुमारी मनीषा को 1200 रुपये के चेक प्रदान किए । जबकि शिक्षक विकास कुमार, मोहम्मद हाशिम, अंशुल वर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, भोजराज सिंह , तेजप्रकाश गुरियान और कपिल कुमार, माध्यमिक शिक्षक परिषद के शिक्षक राकेश कुमार, ललित कुमार सुर नरेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री कैशलेस योजना के अंतर्गत कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम में जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार, वीर सिंह, पीयूष कुमार प्रशांत, अवधेश कुमार, चंद्रवीर सिंह, सोनिया चौहान, कंचन खुलवे, सपना चौहान, कृपा रानी आदि मौजूद रहे।