फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एजेंट के माध्यम से ओमान गए शेफ की 48 घंटे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। तीन दिन पहले होटल में नौकरी करने ओमान भेजे गए मुरादाबाद के शेफ की 48 घंटे के भीतर वहां संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे परिजनों व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। ओमान भेजने वाले एजेंट की तलाश की मगर वह नहीं मिला। कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, शेफ के शव को लाने के लिए परिजनों बुधवार को दिल्ली पहुंचकर भारतीय दूतावास से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी गुलजार अहमद की शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कटकुई व चिल्ला में रिश्तेदारी है। उनका बेटा शाहरुख (28) का अमरोहा रिश्तेदारों के यहां आना-जाना लगा था। शाहरुख की कुछ दिन पहले अमरोहा निवासी एक एजेंट से मुलाकात हुई। एजेंट युवकों को खाड़ी देशों में नौकरी दिलाने का काम करता है। परिजनों के अनुसार एजेंट के माध्यम से वीजा व फ्लाइट का टिकट लेकर 12 अक्तूबर को शाहरुख एक होटल में नौकरी करने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट से ओमान के लिए रवाना हुआ था। उसने ओमान पहुंचकर फोन करने की बात कही थी, लेकिन जाने के बाद परिजनों से उसका कोई संपर्क नहीं हुआ। मंगलवार को घर के नंबर पर एक फोन आया और फोन करने वाले ने बताया कि शाहरुख की मौत हो गई है।
गमगीन परिजन देर रात शहर पहुंचे और रिश्तेदारों की मदद से एजेंट को तलाश किया। उसका कहीं पता नहीं चल सका। परिजनों ने सदर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में बताया। प्रभारी निरीक्षक पंकज तोमर ने उन्हें मदद का भरोसा दिया। वहीं, बुधवार को बेटे का शव घर लाने के लिए परिजन दिल्ली पहुंचे और भारतीय दूतावास से मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें