फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर महिलाओं से दोस्ती, कस्टम अफसर बनकर ठगी 

Wed, 25 May 2016 12:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
विज्ञापन
मह‌िला से ठगी
विज्ञापन
 फेसबुक पर महिलाआें से दोस्ती कर उनसे करोड़ों रुपये की ठगने करने वाले गिरोह के छह सदस्य सिविल लाइंस पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। गिरोह का सरगना व महिला और उनका विदेशी साथी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। खुद को विदेशी बताकर महिलाओं से फेसबुक पर चैटिंग कर उन्हें लालच देते थे कि उनके लिए एक गिफ्ट भेजा गया है। इसके बाद महिलाओं के मोबाइल नंबर पर कॉल करते थे कि वह कस्टम विभाग से बोल रहे हैं। उनके नाम पर विदेश से सामान आया है।
विज्ञापन


जिसका टैक्स भरना पड़ेगा। वरना उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी डर में महिलाएं आरोपियों के बताए एकाउंट में रकम डलवा देती थीं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर  एक लाख अस्सी हजार रुपये भी बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक नगर डा. रामसुरेश यादव ने मंगलवार को साइबर ठगी का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल 2016 को सिविल लाइंस थाने में कारोबारी की पत्नी ने केस दर्ज कराया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उससे 22 लाख रुपये की ठगी गई है। विदेश से सामान भेजने के नाम पर उससे ठगी गई थी। दिल्ली स्थित बैंक के 7 एकाउंटों में रकम डाली गई थी। केस की तफ्तीश में जुटी सिविल लाइंस पुलिस और सर्विलांस सेल टीम ने दिल्ली जाकर उन एकाउंट की डिटेल निकलवाई तो खाताधारकों के पते तो सही निकले, लेकिन नाम गलत थे। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर बीपी बालियान व सर्विलांस सेल के दरोगा अजयपाल सिंह, सुरेश सिंह व विजेंद्र मलिक के साथ फव्वारा चौक के पास से घेराबंदी कर छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर इन्होंने अपने नाम आरिफ पुत्र अब्दुल रजा, फरमान पुत्र मरदान खां, जिशान पुत्र जमील, शाहिद रजा पुत्र अब्दुल रजा निवासी धनतिया थाना फतेहगंज पश्चिमी (जनपद बरेली), अब्दुल अंसारी पुत्र सिराजुद्दीन अंसारी निवासी सी-16 जसोला गांव दिल्ली  मूल निवासी यूसुफपुर जमालपुर थाना नौपुरा जिला गाजीपुर और तौफीक अहमद पुत्र छोटे खां निवासी जैतपुर थाना बिसारतगंज जनपद बरेली बताए। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लाख अस्सी हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों ने बताया कि उन्हें आसिफ पुत्र यूसुफ निवासी धनतिया ने बताया कि वह अपने अपने एकाउंट खुलवाने लें। उनके एकाउंट में रकम आएगी। जिसका उन्हें तीस प्रतिशत मिलेगा। बाकी रकम उसे देनी पड़ेगी। आसिफ के कहने पर पकड़े गए सभी आरोपियों ने दिल्ली में एकाउंट खुलवा लिया लिया था। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें