फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुशांक और सीए हत्याकांड में जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर के चर्चित कुशांक गुप्ता हत्याकांड और सीए श्वेताभ तिवारी हत्याकांड में पुलिस जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। दोनों केसों की विवेचनाएं पूरी हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही मामलों में डिजिटल साक्ष्य जुटाए गए हैं। जिसके जरिए कोर्ट में मजबूत पैरवी की जा चुके।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार में बारह जनवरी 2022 में स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा पंद्रह फरवरी 2023 में दिल्ली रोड पर सीए श्वेताभ तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दोनों हत्याकांड को अंजाम देने का तरीका लगभग एक जैसी थी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिए पुलिस ने जांच पड़ताल आगे बढ़ाई।
पुलिस ने इस मामले में रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा, हरथला निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम, गिंदौड़ा निवासी केशव सरन शर्मा और भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक को गिरफ्तार कर दोनों हत्याकांड का खुलासा किया था। चारों आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस ने दावा किया था कि दोनों हत्याकांड की साजिश ललित कौशिक ने रची थी। जिसमें विकास शर्मा, केशव और खुशवंत को शामिल था। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि दोनों केसों की विवेचना लगभग पूरी हो चुकी है। जल्द ही कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें