फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हॉट्सएप पर चरस की तस्करी का लेते थे ऑर्डर, गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2020 03:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपी तस्करों ने पुलिस की सख्ती बढ़ने पर व्हॉट्स एप से आर्डर लेकर तस्करी शुरू कर दी। मझोला और कटघर पुलिस के हत्थे चढ़े चरस की तस्करी करने वाले चार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि वह व्हाट्सएप के जरिये चरस का फोटो भेजकर ऑर्डर लेते हैं। इसके बाद बताई गई लोकेशन पर सामान पहुंचाया जाता है। बुधवार को पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


कटघर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार देर रात पुलिस की टीम कटघर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने से तीन युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोेकने की कोशिश की तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर तीनों के पास से चरस बरामद हुई। इसके बाद पुलिस तीनों को थाने ले गई।

यहां पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम इरशाद निवासी करूला थाना कटघर, इमरान निवासी पीर का बाजार थाना मझोला और विनय उर्फ बिट्टू निवासी अंबेडकर नगर थाना कटघर बताया।
विज्ञापन


आरोपियों ने बताया कि लॉक डाउन से सख्ती बढ़ जाने के बाद उन्होंने नशीले पदार्थों की तस्करी का तरीका बदल दिया है। वह ग्राहकों को व्हाट्सएप पर चरस और अन्य नशीले पदार्थों का फोटो भेज देते थे। आर्डर मिलने के बाद ही वह बताई गई लोकेशन पर खुद ही सामान पहुंचा देते थे। इसके अलावा मझोला पुलिस के हत्थे भी चरस की तस्करी करने वाला एक आरोपी चढ़ा है।

आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि उसका नाम राबुल निवासी मंगूपुरा थाना मझोला है। पुलिस ने आरोपी को नया मुरादाबाद सेक्टर सोलह गांगन वाले रास्ते से गिरफ्तार कर छह सौ ग्राम चरस बरामद की है। मझोला थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज करने के बाद उसे अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें