फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे, मंजिल को ओर बढ़े कांवड़िये

Wed, 19 Aug 2026 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। सावन माह में हर-हर महादेव के जयकारों की हर तरफ गूंज हो रही है। कांवड़िये कांधे पर कांवड़ धारण कर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। जिससे क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया है।
विज्ञापन




24 अगस्त को सावन माह का चौथा और अंतिम सोमवार है। शिव का जलाभिषेक करने के लिए उत्तराखंड की देवनगरी हरिद्वार से लगातार कांवड़ यात्रा चल रही है। मंगलवार को बरेली, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर, टांडा, बिलासपुर, दढ़ियाल, मिलक, मुंडापांडे, संभल आदि स्थानों के कांवड़ जत्थे कांठ और छजलैट क्षेत्र से होकर निकले। जिससे क्षेत्र का वातावरण शिवमय हो गया। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से पुलिस ने सुरक्षा भी बढ़ा दी है। लगातार कांवड़ यात्रा के मार्गों में भ्रमण किया जा रहा है। इधर कांठ नगर में गांधी आश्रम परिसर में विश्व हिंदू परिषद के द्वारा सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। जिसमें कांवड़ियों के ठहरने, भोजन, दवाइयां आदि की व्यवस्था चल रही है। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत अजयवीर सिंह पप्पू के ढाबे सहित क्षेत्र में कई स्थानों पर कांवड़ियों की सेवा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें