फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan 3: मुरादाबाद के तीन वैज्ञानिक बने हैं मिशन का खास हिस्सा, अनीश के कैमरों से दिख रही चंद्रमा की आभा

Wed, 23 Aug 2023 03:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करेगा। इसके लिए मुरादाबाद के तीन परिवारों के साथ शहर भर के लोगों में खासा उत्साह। इसका कारण शहर के तीन वैज्ञानिकों का इसमें विशेष योगदान देना है। 
 
विज्ञापन
मुरादाबाद के वैज्ञानिक अनीश सक्सेना और मेघ भटनागर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरा देश चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग की मनोकामना कर रहा है। हर वर्ग के लोग अपने-अपने तरीके से पूजा-पाठ कर रहे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का मिशन चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की सतह पर साफ्ट लैंडिंग करेगा। इसके लिए मुरादाबाद के तीन परिवारों के साथ शहर भर के लोगों में खासा उत्साह।

विज्ञापन


इसका कारण शहर के तीन वैज्ञानिकों का इसमें अहम योगदान है। इसरो में कार्यरत मुरादाबाद निवासी अनीश सक्सेना चंद्रयान मिशन 1 से लेकर अब तक जुड़े हैं। उनके बनाए गए हाई रिजोल्यूशन कैमरों से चांद की आभा को निहार रहे हैं।

उन्होंने चंद्रयान टू में लैंडर गिरने के बारे में सटीक जानकारी टीम को उपलब्ध करवाई थी। दूसरे वैज्ञानिक मेघ भटनागर हैं। वह चंद्रयान के महत्वपूर्ण हिस्सा ऑनबोर्ड सॉफ्टवेयर के  क्वालिटी  कंट्रोलिंग का जिम्मा संभाल रहे हैं। तीसरे वैज्ञानिक रजत प्रताप सिंह भी रॉकेट की कंट्रोलिंग करने वाली टीम में अपना योगदान दे रहे हैं।  

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सफल लैंडिंग के क्षण को देखने के उत्साहित मुरादाबादवासी

चंद्रयान-3 के चांद को छूने के ऐतिहासिक क्षण को देखने के लिए शहरवासी उत्साहित हैं। शैक्षिक संस्थाओं में लाइव प्रसारण को देखने की तैयारियां की गई हैं, तो शहरवासियों ने हवन-पूजन कर मिशन के सफल होने के लिए प्रार्थनाएं शुरू कर दी हैं। हर कोई ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनने को आतुर है। 

विद्यालयों और शैक्षणिक संस्थाओं ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की विशेष सभाओं के आयोजन की तैयारी की है, ताकि चंद्रमा पर चंद्रयान-3 के उतरने का सीधे प्रसारण को देखा जा सके। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में चंद्रयान-3 की लैंडिंग का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें