फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चक्कर की मिलक होली पार्क मैदान के पार्क में गंदगी, होने लगा कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। नगर निगम के वार्ड-25 में चक्कर की मिलक होली के मैदान का पार्क बदहाल है। आसपास के लोग पार्क में अपने पशु बांधकर कब्जा करने लगे हैं। इसके निकट ही गोबर डाला जा रहा है, जिससे यहां बदबू आती रहती है। जिससे आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहरी आबादी की चक्कर की मिलक बस्ती के लोगों के लिए नगर निगम की ओर से होली के मैदान को पार्क के रूप विकसित किया गया था। यहां जो पार्क बनाया गया था, उसकी चहारदीवारी पूरी नहीं की गई। जिसके कारण वहां आवारा पशु घूमते रहे, जिन्होंने पौधे नष्ट कर दिए। नगर निगम की उदासीनता से देखरेख भी नहीं की जा सकी। धीरे धीरे वहां लोग गंदगी डालने लगे, जो अब लोगों के लिए समस्या बन गई है।

- चक्कर की मिलक के होली मैदान में नियमित सफाई नहीं होने के कारण यहां के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार पार्षद से भी शिकायत की है लेकिन अभी तक समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

- भानु प्रताप सिंह।

- नगर निगम की ओर से जो पार्क बनाया गया था, उसके किनारे ही लोग गोबर और घरों से निकलने वाला कूड़ा डाल रहे हैं, जिसके बड़े ढेर हो जाने के कारण पार्क में भी कूड़ा गिर रहा है, जिससे अब यहां सैर करने का माहौल ही नहीं रहा है।
- विमलेश देवी।

- होली के मैदान का पार्क लंबे समय से बदहाल है। अब तो यहां पर दूसरी ओर के लोग अपने पशु बांधने लगे हैं, यही स्थिति रही तो शीघ्र ही पार्क पर लोगों का अनधिकृत कब्जा हो जाएगा। जिसे खाली कराना नगर निगम के लिए भी मुश्किल हो जाएगा।
- मनीष कुमार।

- कई बार यहां की सफाई कराने के लिए नगर निगम कार्यालय में शिकायत दी गई, एक दो बार सफाई कराई भी गई है लेकिन फिर वही स्थिति हो जाती है, जब तक पार्क की चहारदीवारी कराकर गेट नहीं लगाए जाते, तब तक समस्या का समाधान संभव नहीं लगता।
- प्रेम लता।

वर्जन
- नगर निगम समय समय पर सफाई कराता है, घरों से नियमित कूड़ा उठता है लेकिन इसके बावजूद लोग यहां कूड़ा डाल देते हैं। चहारदीवारी बनाने के साथ साथ वहां पर एक सड़क बनाने का भी प्रस्ताव दिया गया है, शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

- टीटू सैनी, पार्षद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें