फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेन पुलिंग से गड़बड़ाई जनसाधारण एक्स., डबल डेकर प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दानापुर से आनंद विहार के बीच सिर्फ आठ स्टापेज वाली जनसाधारण एक्सप्रेस 13257 रविवार को बरेली से नगरिया सादात तक चेन पुलिंग की वजह से अटकती हुई चली। कई बार चेन पुलिंग होने से आरपीएफ स्क्वाड और रेलवे स्टाफ ने छानबीन की। लेकिन कोई पकड़ा नहीं जा सका। इन शरारतों की वजह से डबल डेकर 12583 का संचालन भी प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

13257 जनसाधारण एक्सप्रेस के गार्ड ने रविवार सुबह 8:30 बजे बरेली से सीबीगंज स्टेशन के बीच किमी संख्या 1310/07-09 शरारती यात्रियों ने चेन पुलिंग की। दो बाद चेन पुलिंग होने की वजह से ट्रेन को करीब 20 मिनट के लिए रेल पटरी पर ही खड़ा रखना पड़ा। मंडल के कंट्रोल रूम को इस बाबत जानकारी देने के बाद पीछे से आने वाली 12583 आनंद विहार से लखनऊ के बीच चलने वाली 12583 डबल डेकर को 15 मिनट के लिए पटरी पर रोकना पड़ा। आरपीएफ स्क्वाड और रेलवे स्टाफ ने छानबीन के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया, लेकिन नगरिया सादात के बाद करीब 9:30 बजे एक बार फिर चेन पुलिंग होने के बाद ट्रेन को रोकना पड़ा। हालांकि यहां सिर्फ 10 मिनट ही ट्रेन अटकी थी। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें