फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सीबीआई ने पूछताछ कर छोड़े अब्दुल्लापुर के ग्रामीण

Fri, 11 Apr 2025 01:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। बुधवार को केंद्रीय जांच ब्यरो यानि सीबीआई रेड के बाद कुंदरकी थाना क्षेत्र को ग्राम अब्दुल्लापुर सुर्खियों में आ गया है। यहां के ग्रामीण भी हाईप्रोफाइल स्तर की कार्रवाई से सन्न हैं। करोड़ों की साइबर ठगी के तार अब्दुल्लापुर से जुड़ रहे हैं अभी जांच चल रहा है। साथ ही सीबीआई ने पूछताछ करने के बाद पिता पुत्र समेत तीन लोगों को भी छोड़ दिया गया लेकिन मास्टर माइंड की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह में बैंक अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ सीबीआई टीम ने गांव अब्दुल्लापुर के पांच घरों में जांच पड़ताल की थी। करीब सात घंटे तक चली थी जिसके बाद पिता पुत्र समेत तीन ग्रामीणों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई थी जिनको पूछताछ के बाद देर रात में छोड़ दिया गया था। वहीं सीबीआई को एक मास्टर माइंड की अभी तलाश में है जिसके तार अन्तर्राष्ट्रीय साइबर अपराधियों से जुड़े होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। उधर गांव के गली कूचों में दूसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा है। ग्रामीण जरूरी काम से अपने घरों से निकलते नजर आए।

कुंदरकी। गांव अब्दुल्लापुर निवासी एक ग्रामीण ने अपने बेटे पर साइबर ठगी करने के आरोप से इंकार किया है। ग्रामीण का आरोप है कि उसके बेटे को फंसाया जा रहा है, कोई साइबर ठगी नहीं की है लेकिन यह काम तो बड़े अपराधी ही कर सकते हैं। ग्रामीण ने जांच प्रक्रिया के बारे में कुछ भी बताते से इंकार कर दिया है। वहीं दूसरे ग्रामीण भी बैंक खातों में धनराशि आने की जानकारी पर चुप्पी साधे रहे, उनका कहना कि हमें इस बारे में पता नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें