फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन के पहिये में लगी आग, यात्री घबराए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली से दिल्ली के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन (04303) की एक बोगी के पहिये में आग लग गई। धुआं उठा तो घबराए यात्री बोगी से नीचे उतरने लगे। घटना बृहस्पतिवार शाम 06:20 बजे रामगंगा और बिशारतगंज के बीच की है। घटना का कारण हॉट एक्सेल माना गया है।
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने घटना का वीडियो डीआरएम मुरादाबाद के ट्विटर हैंडल को टैग कर साझा किया है। यात्रियों का कहना है कि दो दिन पहले भी ट्रेन की इसी बोगी (143536) के पहिये में आग लगी थी। तब भी ड्राइवर और गार्ड ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझा दी थी। इसके बाद गाड़ी आगे चलाई गई। बृहस्पतिवार को भी आग लगने पर यही क्रम दोहराया गया। परेशान यात्रियों ने डीआरएम से शिकायत की तो जांच और समस्या के निराकरण का आश्वासन ट्विटर के जरिये दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें