फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: हाथ तापते हुये कबाड़ में लगी आग,

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। पाकबड़ा थानाक्षेत्र के एसईजेड स्थित अभिषेक इंटरनेशनल एक्सपोर्ट फर्म में शाम सुबह मजदूर आग से हाथ ताप रहे थे। इसी दौरान चिंगारी से फैक्टरी के बाहर रखे कबाड़ ने आग पकड़ ली। मजदूरों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र के ग्रोथ सेंटर स्थित एसईजेड में अभिषेक इंटरनेशनल के नाम से फर्म है। शाम करीब साढ़े पांच बजे के ठंड के चलते कर्मचारी आग लगाकर हाथ ताप रहे थे। हवा भी चल रही थी। फर्म के बराबर गैलरी में खराब गत्ता पड़ा हुआ था। जहां कर्मचारी आग जलाकर हाथ ताप रहे थे। हवा के कारण चिंगारी खराब पड़े गत्ते में चली गई। कर्मचारियों की नजर गत्ते में लगी आग पर पड़ी तो तुरंत फर्म के अधिकारियों को सूचना दी। फर्म स्वामी भी घर से फैक्टरी पहुंच गए। फर्म में लगा फायर सिस्टम पाइप से फर्म कर्मचारियों ने आधा घंटे में आग पर काबू पा लिया। आग की सूचना पर ग्रोथ सेंटर चौकी इंचार्ज रोहित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। फर्म स्वामी अभिषेक कुमार ने बताया की फर्म के ही कुछ कर्मचारी आग जलाकर हाथ ताप रहे थे। उसी की चिंगारी हवा से खराब पड़े गत्ते में पहुंच गई थी। आग पर काबू पा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें