फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: स्ट्रीट डॉग को बांधकर पीटने में तीन के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग को पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस मामले में पीएफए की जिला अध्यक्ष ने तीन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कटघर क्षेत्र के मकबरा सब्जी मंडी निवासी करुणा शर्मा पशुओं के लिए काम करने वाली मेनका गांधी की पीपुल्स फॉर एनिमल(पीएफए) संस्था की जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा। जिसमें कुछ लोग एक स्ट्रीट डॉग को बांधकर पीट रहे हैं। उन्होंने इस वीडियो के बारे में जानकारी की तो पता चला कि वीडियो 12 मार्च की मुगलपुरा क्षेत्र के फैजगंज की है। इसके अलावा डॉग को पीटने वालों में रितेश रस्तोगी, मोनू रस्तोगी और संजय रस्तोगी शामिल हैं। लोगों ने पहले स्ट्रीट डॉग को रस्सी से बांधा। इसके बाद डंडों से उसकी पिटाई की थी। करुणा शर्मा ने स्ट्रीट डॉग की पिटाई करने वाले आरोपी रितेश रस्तोगी, मोनू रस्तोगी और संजय रस्तोगी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मुगलपुरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें