फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष पर फायरिंग करने वालों पर केस, आरोपियों की नहीं हो पाई पहचान

Tue, 26 Dec 2023 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
मुरादाबाद में फायरिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा पर फायरिंग करने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश कर रही है। मझोला के बुद्धि विहार निवासी विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा (33) रविवार को सर्किट हाउस स्थित रिसोर्ट पर गए थे।

विज्ञापन


शाम करीब साढ़े छह बजे वह घर के सामने अपनी कार से नीचे उतर रहे थे। इस बीच दो बदमाशों ने उन्हें घेरने की कोशिश की थी। आरोप है कि हमलावरों ने तमंचे से उन पर फायरिंग की। जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद उन्होंने हमलावरों का पीछा किया लेकिन वह मौके से भाग गए।
विज्ञापन


सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के जरिए हमलावरों की तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें