फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: आठवीं बीवी से करवाना चाहता था देह व्यापार, विरोध करने पर दिया तीन तलाक, पुलिस ने कसा शिकंजा

Sun, 02 Jun 2024 06:27 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में एक व्यक्ति ने आठवीं बीवी से देह व्यापार करने का दवाब बनाया। इसका विरोध करने पर उसने तीन तलाक दे दिया। पुलिस से शिकायत के बाद आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि वह आरोपी की आठवीं बीवी है। आरोपी ने उससे देह व्यापार कराने का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के पूर्णिया निवासी पीड़ित महिला का छह साल पहले निकाह कटघर थाना क्षेत्र के गुलाबबाड़ी निवासी व्यक्ति से हुआ था। उसका कहना है कि निकाह के बाद उसे पता चला कि उससे पहले पति सात निकाह कर चुका था।

पति शराब पीता और जुआ खेलता है। आरोपी ने महिला पर दबाव बनाया कि वह घर का खर्च करने के लिए देह व्यापार करे। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का कहना कि पति निकाह करके महिलाओं को बेचने और उनसे देह व्यापार कराता है।
विज्ञापन


पीड़िता ने जब पति की हरकतों का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता मझोला क्षेत्र में अपनी मामी के घर आ गई। 17 मई की दोपहर करीब तीन बजे वह अपनी मामी के घर बैठी थी।

इसी दौरान पति अपने भाई और बहनों के साथ आ गया। तीनों पीड़िता को जबरन खींच कर घर से बाहर ले जाने लगे। शोर होने पर आसपास के लोग आ गए। आरोपियों ने महिला पर तेजाब डालने की धमकी दी और मौके से भाग गए।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति, उसके भाई और बहनोई के खिलाफ मारपीट, पति पर तीन तलाक देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें