बिलारी। क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा से छेड़खानी करने और धमकी देने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एक गांव निवासी ग्रामीण की ओर से सोमवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि बीती 15 अगस्त की दोपहर उसकी बेटी स्कूल से तिरंगा लेकर अपने घर वापस जा रही थी। सहसपुर और अबूपुरा के बीच रास्ता रोककर आरोपी पक्ष का अरुण अश्लील फब्ती कसने लगा और छेड़खानी शुरू कर दी। उसकी बेटी के शोर मचाने पर जब अन्य राहगीर आ गए तब आरोपी अरुण वहां से भाग गया। ग्रामीण के अनुसार अरुण के घर जाकर अरुण के बहनोई विक्रम, भाई सरुण, बहन शिखा और सिया तथा माता सुनीता से जब शिकायत की तब सभी ने सभी ने अभद्रता करते जान से मारने की धमकी दी। ग्रामीण के अनुसार अरुण के अलावा उसका साथी चंदा भी पूर्व में उसकी बेटी पर अशोभनीय फब्ती कस चुके हैं। थाना बिलारी प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित ग्रामीण की शिकायत पर आरोपी अरुण,चंदा, विक्रम, सरुन, शिखा, सिया और सुनीता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।