बिलारी। तेवरखास गांव में युवक को जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित और मारपीट करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। तेवरखास निवासी सोमेश ने शनिवार शाम थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पांच नवंबर की शाम सात बजे जब वह अपने घर से दुकान पर सामान लेने जा रहा था, तभी गांव निवासी विक्की, बिट्टू, साजन और शिव सिंह उसे देखकर जातिसूचक शब्द बोलकर अपमानित करने लगे। विरोध पर चारों ने उसे पीटा और धमकी देते हुए चले गए। थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि ग्रामीण की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद