फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक की हत्या में पत्नी समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक की मौत के मामले में उसके पिता ने पत्नी समेत पांच लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पिता का आरोप है कि आरोपियों ने जहर खिलाकर उसके बेटे की हत्या की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मानपुर निवासी फराज (35) की शादी 2024 में मूंढ़ापांडे के मौलागढ़ गांव निवासी महक के साथ हुई थी। फराज के पिता अनवर का कहना है कि फराज का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा था। उसकी पत्नी महक अपने मायके में थी। मंगलवार की दोपहर वह ससुराल गया था। आरोप है कि पत्नी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर फराज को जहर खिला दिया और उसे कटघर थाना क्षेत्र के सिद्दीकी काॅलोनी स्थित उसके दूसरे आवास के बाहर ऑटो में छोड़ कर भाग गए थे।
परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से मौत की पुष्टि हुई है। सीओ कटघर वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर फराज की पत्नी, सास, ससुर समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ जहर देकर हत्या करने करने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें