फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सड़क हादसे में टेलर की मौत के मामले में बोलेरो चालक पर रिपोर्ट

Sun, 29 Nov 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। हाईवे पर एक हादसे में बाइक सवार टेलर मखदूम की मौत के मामले में बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिजवान की शिकायत पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। रिजवान का भतीजा मखदूम और गांव निवासी अरमान बाइक से जा रहे थे। सहसपुर में नारायण फार्म हाउस के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले जाया गया। चिकित्सक ने मखदूम को मृत घोषित कर दिया।
अरमान को गंभीर हालत में उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि बोलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

मोहम्मद इब्राहीमपुर गांव में शोक का माहौल है। सपा विधायक मोहम्मद फहीम इरफान पैतृक गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक टेलर मखदूम के परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने परिजनों से मिलकर गहरी शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें