फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका से 1.75 लाख की ऑनलाइन ठगी में साइबर ठग पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र की जिगर कॉलोनी में रहने वाली शिक्षिका सुमेरा खान से ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। आरोपी साइबर ठग ने खुद को आर्मी मैन बताकर बेटे की ट्यूशन फीस जमा करने का झांसा देकर शिक्षिका से व्हाट्सएप पर लिंक ओपन कराकर उनके खाते से पौने दो लाख रुपये उड़ा लिए थे।
विज्ञापन

सुमेरा खान ऑनलाइन ट्यूशन क्लास चलाती हैं। उन्होंने दर्ज कराए केस में बताया कि 19 अगस्त को उनके मोबाइल पर एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को आर्मीमैन अनिल बताया था। साइबर ठग ने शिक्षिका से कहा था कि वह अपने बेटे को दो माह ट्यूशन पढ़वाना चाहता है। आरोपी ने दो माह की फीस एक बार में ही जमा करने के लिए शिक्षिका से कहा।
इसके बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर पेटीएम का लिंक भेज दिया। आरोपी ने पहले एक रुपये का लिंक भेजा। जिसे शिक्षिका ने एक्सेप्ट कर लिया। उनके खाते में एक रुपया आ गया। इसके बाद आरोपी ने जल्दी-जल्दी कई लिंक भेजे दिए। उसने शिक्षिका से कहा था कि सभी लिंक ओपन कर लें। पूरी फीस खाते में जमा हो जाएगी। फीस तो नहीं आई पर सुमेरा खान के खाते से 1 लाख 75 हजार रुपये साइबर ठग ने उड़ा लिए। साइबर सेल ने इस मामले की जांच की।
विज्ञापन

इसमें पता चला कि सुमेरा खान के खाते से रकम किसी तैज हुसैन के खाते में ट्रांसफर हुई थी। सीओ सिविल लाइंस अनूप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। सिविल लाइंस पुलिस और साइबर सेल आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें