फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी से बीस लाख की धोखाधड़ी, महिला के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला की अलकनंदा मानसरोवर कॉलोनी निवासी कारोबारी आदित्य गुप्ता ने लखनऊ में रहने वाली एक महिला पर बीस लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर महिला ने कारोबारी को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीतल कारोबारी आदित्य गुप्ता ने मझोला थाने में लखनऊ के गोमती नगर विस्तार निवासी और रक हाइट्स कंपनी की प्रोपराइटर भावना श्रीवास्तव के खिलाफ आईपीसी की धारा 406 और 504 में केस दर्ज कराया है। आदित्य गुप्ता ने बताया कि उनकी जीवाईएस हैंडीक्राफ्ट नाम से फर्म है। 25 मार्च 2021 को पुराने संबंधों के आधार पर भावना ने 40 लाख रुपये बतौर उधार लिए थे।
कुछ समय बाद लौटने का वादा किया था। भावना ने दो बार में बीस लाख रुपये वापस कर दिए थे, बाकी बीस लाख रुपये वापस नहीं किए। कारोबारी का आरोप है कि जब उन्होंने अपनी रकम के लिए दबाव बनाया तो महिला ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें