फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: जनप्रतिनिधियों की गोष्ठी में उठा प्राइवेट अस्पतालों में अधिक फीस वसूली का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद । कोरोना संक्रमण की मॉनीटरिंग करने आए डा. वेदप्रकाश ने सर्किट हाउस मुरादाबाद में जनपद तथा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उनके सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों को एक सूत्र में बांधकर कोविड-19 की कलस्टरिंग होगी। इस मौके पर प्राइवेट अस्पतालों में अधिक फीस वसूली का मुद्दा भी उठा।
विज्ञापन

बैठक में सांसद डॉ एस.टी. हसन ने कहा कि हम सभी कोविड -19 से लड़ने की कोशिश कर रहे हैं। जितनी भी मृत्यु हुई हैं वह जानकारी के अभाव में हुई हैं। लोगों को इससे बचाव की जानकारी देना आवश्यक है। नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि जागरूकता से ही लेागों में डर का माहौल खत्म करने की जरूरत है। प्रशासन जनता को साथ लेकर आगे चले हम भी साथ चलते रहेेंगे।
बिलारी विधायक मौ. फईम ने कहा कि लोगों के अंदर दहशत ज्यादा है। इस पर जागरूकता लाने की जरूरत है। मुरादाबाद देहात विधायक इकराम कुरैशी ने प्राईवेट अस्पतालों द्वारा गंभीर रोगियों को नहीं देखने और डाक्टरों द्वारा अधिक फीस लेने की बात उठाई। इस पर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि ने फीस वृद्धि को लेकर बैठक की गई थी। फीस पर अंकुश लगाने तथा प्राईवेट डाक्टरों का सहयोग लेकर अच्छा कार्य करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य डा.जयपाल सिंह व्यस्त ने कहा कि कोविड वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगें। जिस पर जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकतर वार्डों में सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था है, बाकी में भी वहां इसकी व्यवस्था की जा रही है। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि चार माह से लगातार नगर निगम द्वारा शहर में नियमित रूप से साफ सफाई की जा रही है। बैठक में एसएसपी श्री प्रभाकर चौधरी, सीएमओ डा. एमसी गर्ग, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान आदि उपस्थित रहे ।
निशुल्क राशन वितरण होगा
मुरादाबाद। जिलाधिकारी राकेश सिंह ने समस्त नोडल अधिकारियों से कहा कि नि:शुल्क खाद्यान्न प्रति यूनिट 3 किलोग्राम गेहूं , 2 किलोग्राम चावल का वितरण 30 जुलाई तक किया जाना है। अंत्योदय कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 3 किलोग्राम गेहू, 2 किलोग्राम चावल नि:शुल्क दिया जाएगा। सभी गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 3 किलोग्राम गेहूं और 2 किलो चावल नि:शुल्क मिलेगा। प्रत्येक उचित दर दुकान पर सैनिटाइजर और साबुन पानी की व्यवस्था संबंधित राशन विक्रेता द्वारा की जाएगी। सभी नोडल अधिकारियों को उचित दर की दुकान पर उपस्थित रहकर अपनी निगरानी में वितरण कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें