फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ दायर परिवाद खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अदालत ने पूर्व मंत्री एवं रामपुर के सपा विधायक आजम खां के खिलाफ दर्ज परिवाद को खारिज कर दिया।
विज्ञापन

शिव सेना नेता विपिन भटनागर ने आजम खां के खिलाफ परिवाद दायर कराया था। कहा था कि 21 नवंबर 2014 में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर रामपुर में एक आयोजन किया गया था। इसमें आजम खां ने आतंकवादी संगठनों से फंडिंग की बात कही थी, जिसे टीवी चैनलों पर दिखाया गया था। परिवादी ने दावा किया था कि इस आयोजन में करीब दस करोड़ रुपये खर्च किए गए, जो आतंकी संगठन से लिए गए थे। शिव सेना नेता ने लिखित में यह शिकायत मुरादाबाद के एसएसपी से की थी। कोई कार्रवाई न होने पर मुरादाबाद की एमपी- एमएलए स्पेशल कोर्ट में परिवाद दायर किया था। इसकी सुनवाई स्मिता गोस्वामी की अदालत में की गई। विपिन भटनागर ने अपनी गवाही के साथ दो अन्य गवाह भी अदालत में पेश किए। बहस के बाद अदालत ने परिवाद को सही तथ्यों के अनुरूप न पाते हुए खारिज कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें