ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मतावली पट्टी जग्गू में बुधवार को संदिग्ध हालत में हुई मौत के मामले में महिला के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने देररात महिला के पति और कई अज्ञात महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अमरोहा जिले के देहात थाना क्षेत्र के उमरपुर गांव निवासी सनी ने पुलिस को बताया कि करीब 14 साल पहले अपनी बहन अंजलि की शादी असमोली थाना क्षेत्र के मतावली पट्टी जग्गू निवासी जयपाल सैनी के साथ की थी। बताया कि जयपाल अंजलि के चरित्र पर शक करता था। इसी कारण से अंजलि करीब बीस दिन से मायके में रह रही थी। रिश्तेदारों के समझाने पर वह बहन को बुधवार की सुबह दस बजे मतावली पट्टी जग्गू गांव स्थित उसकी ससुराल छोड़ने आया था।
बुधवार की रात्रि करीब दस बजे जयपाल ने फोन पर उसे बताया कि मैंने तुम्हारी बहन अंजलि की हत्या करके शव को जला दिया है। रात होने के कारण अपनी बहन की ससुराल नहीं पहुंच सका। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति जयपाल और कई अज्ञात महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद