अगवानपुर। सिविल लाइंस पुलिस ने युवती को अगवा करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस युवती की बरामदगी के लिए आरोपियों की धड़पकड़ के लिए कई स्थानों पर दबिश दी है।
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया की शनिवार की रात पड़ोसी युवक उसकी बेटी को अगवा करके ले गया है। काफी ढूंढने के बाद उन्होंने देर रात युवक के पिता से इसकी शिकायत की। बेटी को वापस दिलाने का अनुरोध किया। इसके बाद आरोपी के पिता ने उनके साथ गाली गलौज की। इसके अलावा जान से मारने की धमकी देते हुए अपने घर से निकाल दिया। संवाद