फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad : गोली मारने से पहले, सोशल मीडिया पर छिड़ी थी लड़ाई

Sun, 12 Feb 2023 04:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

मोहन भागवत ने वर्ण व्यवस्था पर सियासत होने के बाद एक बयान दिया था। इसी बयान को लेकर आपस में दोस्त रहे संतोष पांथरी और आरोपी दोनों के बीच फेसबुक पर जंग छिड़ गई। सियासत ने दोस्ती में ऐसा जहर घोला कि एक दोस्त दूसरे के खून के प्यासे हो गए।

विज्ञापन


गोली से घायल संतोष पांथरी के पिता वाचस्पति पांथरी ने बताया कि दोनों साथ घूमते थे। दोनों आपस में दोस्त थे और भाजपा के कार्यक्रमों में जाते थे। ऐसा होगा कभी सोचा नहीं था। भाजपा के लोगों का कहना है कि दोनों आपस में दोस्त थे लेकिन मोहन भागवत के बयान को लेकर दोनों के बीच फेसबुक पर तकरार कुछ ज्यादा बढ़ गई थी।

पार्टी के लोगों ने दोनों को समझाया था। फिर भी आरोपी किसी की बात मानने के लिए तैयार नहीं था। उसने फेसबुक पर खुद को भगवान परशुराम का समर्थक बताना शुरू किया। समझाने पर उसने मोहन भागवत का पुतला फूंकने की धमकी दी थी और भागवत के खिलाफ नारेबाजी की थी। आखिरकार वहीं हुआ जो लोग अंदेशा लगा रहे थे। सियासत ने दोस्तों के बीच नफरत का जहर घोल दिया। अस्पताल में लोग कह रहे थे कि अपराधियों की गोली रिश्ते नहीं पहचानती। दोस्त ही दोस्त की जान देने पर उतारू हो गया।
विज्ञापन


आरोपी को भाजपा से निकालने के लिए संघ ने बनाया था दबाव
भाजपा से जुड़े लोगों ने बताया कि कि आरोपी द्वारा ब्राम्हण महासभा की तरफ से मोहन भागवत के खिलाफ पुलिस को ज्ञापन देने और आंदोलन करने संघ के पदाधिकारियों ने भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा पर उसे पार्टी से निकालने का दबाव बनाया था। पार्टी से उसे निकाल भी दिया गया था। फिर भी दो दिन पहले भाजपा की तरफ से आयोजित पंचायत भवन के कार्यक्रम में आरोपी दिखाई दिया था।

मेरा बेटा सुबह खाना छोड़कर बैठक में चला गया
अस्पताल में घायल बेटे को देखने के लिए आई संतोष पांथरी की मां सुशीला ने बताया कि मेरा बेटा सुबह दस बजे खाना छोड़कर बैठक में शामिल होने के लिए कटघर चला गया था। उसकी किसी से दुश्मनी नहीं थी। दोपहर में पिता वाचस्पति पांथरी ने बेटे को कॉल किया तो उसने बताया कि खाना खा लिया है। पिता एक एक्सपोर्ट कंपनी में कार्यरत हैं। पिता ने बताया कि शाम को वह घरेलू कार्य में व्यस्त थे। इसी समय संतोष के दोस्त ने बताया कि उसके इकलौते बेटे को किसी ने गोली मार दी है। अभी संतोष की शादी नहीं हुई है। उसकी बहन की शादी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें