फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नियों की अदला-बदली में दो भाइयों सहित तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पति और जेठ के खिलाफ वाइफ-स्वैपिंग (पत्नी की अदला-बदली) करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उसकी जेठानी भी इसमें शामिल है। करीब एक माह तक कार्रवाई न होने पर महिला ने डीआईजी से कार्रवाई की मांग की। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने महिला पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।



डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने डीआईजी को प्रार्थनापत्र सौंपा। महिला ने कहा कि 11 जून 2020 को उसका निकाह हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही जेठ ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। आरोप है कि करीब एक साल पहले उसके पति ने उसे कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। जिससे उसे चक्कर आने लगे। इस दौरान जेठ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने पति व जेठ पर उसका गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन




महिला का आरोप है कि उसका पति व जेठ वाइफ-स्वैपिंग करते है। इसमें उसकी जेठानी भी शामिल है। विरोध करने पर तीनों उसके साथ मारपीट करते है। मामले को लेकर करीब एक माह पहले उसने पुलिस को तहरीर तहरीर दी थी। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उसने डीआईजी से मामले में कार्रवाई की मांग की। अब डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने महिला के पति, जेठ व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें