फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: युवक से मारपीट में चार पर मुकदमा दर्ज

Mon, 29 Sep 2025 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ (मुरादाबाद)। गांव सलेमपुर निवासी पृथी सिंह चौहान ने गांव के ही चार लोगों पर रंजिशन घेरकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि दो सितंबर को वह कांठ से खरीदारी कर बाइक द्वारा घर आ रहा था। स्योहारा गन्ना सेंटर के पास पहुंचने पर गांव के राजीव, सुनील, अशोक व एक अज्ञात ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे और तमंचे से फायर कर दिया। गनीमत रही कि वह बाल-बाल बच गया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जेब से 175 रुपये व आधार कार्ड निकाल लिया। शोर सुनकर आए लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

उसने कांठ थाना पुलिस व अधिकारियों को प्रार्थना-पत्र दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राजीव, सुनील, अशोक व एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजिकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें