भोजपुर। दलित समाज की नाबालिग लड़की से छेड़खानी के आरोप में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देकर जाति सूचक शब्द कहकर अपमानित करने का भी आरोप लगाया है।
एक ग्रामीण की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि शनिवार शाम उसकी 13 वर्षीय बेटी परचून की दुकान पर बैठी थी तभी गांव पीपलसाना निवासी नावेद अपने एक साथी के साथ दुकान पर आया और लड़की से छेड़खानी करने लगा। मोबाइल नंबर मांगते हुए बात न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। लड़की ने युवकों को ललकारते हुए कहा कि वह अभी उनकी हरकत अपने पिता को बतातीं हूं। इस पर युवकों ने जाति सूचक गालियां देते हुए लड़की को उठाकर ले जाने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी नावेद व उसके साथी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मुकदमे की विवेचना सीओ ठाकुरद्वारा रुद्र कुमार सिंह को साैंपी गई है।