फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दलित रिक्शा चालक को पीटने की घटना में दो और गए जेल

Mon, 14 Jul 2025 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर गांव में धार्मिक भजन बजाने वाले ई रिक्शा चालक को पीटने की घटना में नामजद दो और आरोपियों को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

याद रहे की बीती दस जुलाई की शाम को सहसपुर के दलित ई रिक्शा चालक अंकित को दूसरे वर्ग के युवकों ने मोहल्ला साबिर चौक में उस समय पीट दिया था जब वह धार्मिक भजन बजाते हुए जा रहा था। यह मामला तूल पकड़ने पर घटना वाली देर रात को ई रिक्शा चालक ने पांच नामजद और बीस अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस द्वारा एक नामजद आरोपी सोनू उर्फ आसिफ को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जबकि दो अन्य नामजद आरोपियों समीर और भूरा उर्फ हफीज को रविवार को गिरफ्तार कर बिलारी पुलिस ने मुरादाबाद की अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से उन बीस अज्ञात का भी पता लगाने में लगी है जो ई रिक्शा चालक को पीटने के बाद ग्राम प्रधान के घर ले गए थे।धार्मिक भजन बजाने वाले ई रिक्शा चालक को पीटने के सभी आरोपी दूसरे वर्ग के होने की वजह से बिलारी पुलिस इस मामले में सहसपुर शांति व्यवस्था को लेकर गंभीर है। इन दिनों कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है और आगामी माह जश्ने ईदे मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जाएगा। वर्ष 2011 में सहसपुर गांव में ईदे मिलादुन्नबी का जुलूस निकलने के बाद दोनों वर्गों में विवाद हो गया था। लिहाजा पुलिस इस प्रकरण को लेकर सहसपुर के हालात पर नजर रख रही है। पुलिस द्वारा दोनों वर्गाें के ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जो त्योहारों के मौके पर शांति व्यवस्था भंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें