कांठ। शुक्रवार को छजलैट के गांव चेतरामपुर में पुराने मुकदमे को लेकर गांव के ही रिसालत की बैठक पर हो रही वार्ता के दौरान कहासुनी हो गई थी। आरोप था कि बाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के कयामुद्दीन पर हमला कर दिया था। उसे लोहे की रॉड से पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। कयामुद्दीन जिला अस्पताल में भर्ती है। जहां उसका इलाज चल रहा है। परिजनों के बताए अनुसार अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
दूसरे दिन शनिवार की शाम घायल कयामुद्दीन के बेटे अरबाज ने छजलैट थाने में आरोपियों पर कार्रवाई के लिए तहरीर दी। जिस पर छजलैट पुलिस ने गांव के ही रहने वाले दूसरे पक्ष के तीन सगे भाइयों जमशेर, शाहबुद्दीन, यूसुफ और इनके भतीजे फैजान के खिलाफ जान लेवा हमले सहित कई गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। थाना प्रभारी निरिक्षक संजय कुमार पांचाल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कि गई है।