फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चालक की हत्या में पार्षद के बेटे समेत 11 पर केस, कांठ रोड पर एक घंटे लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपर नगर आयुक्त द्वितीय के चालक अतुलेश कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने वार्ड सात की पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा समेत तीन नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। इससे पहले चालक के परिजन और रिश्तेदारों ने पीएसी तिराहे पर एक घंटे जाम लगाकर कार्रवाई की मांग की। एफआईआर दर्ज होने के बाद लोग शांत हो गए और शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के 23वीं पीएसी नया गांव (नंद कॉलोनी) निवासी रजनी पत्नी अतुलेश कुमार ने केस दर्ज कराया है। जिसमें रजनी ने बताया कि उसके पति अतुलेश कुमार नगर निगम में आउट सोर्सिंग से चालक थे। वह अपर नगर आयुक्त की गाड़ी चलाते थे। महिला ने बताया कि उसके चचेरे ससुर के घर लदावली में भंडारा था। रविवार रात करीब नौ बजे अतुलेश कुमार अपने भाई के साथ घर लौट रहे थे, तब मानसरोवर स्कूल के पास पहुंचे तो वार्ड सात की पार्षद पंकज शर्मा के बेटे अनुज शर्मा अपने साथी संजवी शर्मा, कनिष्ठ शर्मा समेत अन्य लोगों के साथ मिल गए।

वहां नगर निगम के कर्मचारी मोहित कौशल भी आ गए। इसी दौरान अतुलेश कुमार ने कहा कि हमारे मोहल्ले की सफाई नहीं होती है और नाली भी टूट पड़ी है। इस पर पर पार्षद का बेटा और उसके साथी भड़क गए। उन्होंने जाति सूचक शब्द कहते हुए हमला कर दिया। इसी दौरान अन्य लोग भी आ गए। पार्षद के बेटे और उसके साथियों ने मारपीट की और मुंह में कोई जहरीला पदार्थ दे दिया। जिससे अतुलेश की तबीयत खराब हो गई। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पीएसी तिराहे पर अतुलेश का शव रख दिया और कांठ रोड पर जाम लगा दिया। जाम लगाए जाने की सूचना मिलने पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने लोगों को समझाने की मांग की, लेकिन लोगों की मांग थी कि पार्षद के बेटे और उसके परिजनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए।

लोग शांत नहीं हुए तो थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया मौके पर पहुंच गए। पुलिस और प्रशासन जांच के बाद उच्च कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग शांत हो गए और जाम खुलवा दिया। करीब एक घंटे तक कांठ रोड पर जाम लगाए जाने तक दूर तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। पुलिस ने जाम खुलवाकर हत्या में केस दर्ज कर लिया है।
वर्जन

कुछ लोगों ने जाम लगा दिया था। उन्हें समझाकर जाम खुलवा दिया है। तहरीर के आधार पर पार्षद के बेटे अनुज शर्मा, संजीव, कनिष्ठ शर्मा और आठ अज्ञात के खिलाफ हत्या, एससी एसटी एक्ट, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी देना समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी, अखिलेश भदौरिया
पहले भी मारपीट और हंगामे में सामने हा चुका है पार्षद के बेटों का नाम
सिविल लाइंस के वार्ड संख्या सात की पार्षद के बेटे के नाम मारपीट और हंगामे में सामने हा चुके हैं। करीब एक साल पहले पीएसी तिराहे पर दो युवतियों के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। इस मामले में पार्षद के बेटे अनुज शर्मा और उसके दोस्त अनुज यादव और नंदन नेगी के खिलाफ एनसीआर दर्ज की गई थी।
इसके अलावा नवीन नगर में पानी की टंगी पर कार्यरत एक कर्मचारी के साथ मारपीट की गई थी। इस मामले में पार्षद के दूसरे बेटे आशुतोष शर्मा और उसके साथियों के नाम सामने आए थे। इस मामले में भी एनसीआर दर्ज की गई थी। हालांकि दोनों ही मामलों को बाद में पुलिस ने बंद कर दिया था।



पीड़िता का आरोप बेटी के साथ भी की गई अभद्रता
अतुलेश शर्मा की पत्नी रजनी ने बताया कि आरोपियों ने उसके पति और देवर के साथ मारपीट की थी। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पति को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने महिला की बेटी के साथ भी अभद्रता की।
डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
मुरादाबाद। अतुलेश के शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया, जिसकी डिजिटल वीडियोग्राफी कराई की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत की पुष्टि हुई है। इसके लिए विसरा भी सुरक्षित रखा गया है। जिसे फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि जहर कौन सा और कितनी मात्रा में था। पोस्टमार्टम हाउस पर अपर नगर आयुक्त द्वितीय अजीत कुमार सिंह भी पहुंचे और परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें