फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को आई मौत की झपकी, कार पेड़ से टकराई, दो मरे

Sat, 28 Nov 2015 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारा के पास शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसमें चालक सुरेश कुमार और गदरपुर निवासी युवती नैन्सी की मौत हो गई। जबकि युवती की सहेली और कार मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दर्दनाक हादसा चालक को नींद आने के कारण हुआ।
विज्ञापन




हादसे के वक्त सभी लोग नैन्सी के फुफेरे भाई नितिन की शादी में शामिल होने गदरपुर जा रहे थे। घायलों को टीएमयू में भर्ती कराया गया है। ऊधम सिंह नगर के गदरपुर की आवास विकास कालोनी निवासी सुरेन्द्र छाबड़ा की चौबीस वर्षीय बेटी नैन्सी छाबड़ा दिल्ली के शालीमार पार्क के पास एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी।



इस कंपनी में दिल्ली के गणेश नगर निवासी प्रेम और सहारनपुर के सुंदर विहार निवासी सुरभि जैन पुत्री राजीव जैन भी कार्यरत हैं। शुक्रवार को नैन्सी के फुफेरे भाई नितिन की शादी थी। गुरुवार की रात  नैन्सी  के साथ प्रेम कुमार, सुरभि भी गदरपुर शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली से रवाना हुए थे। जबकि कार को न्यू आनंद विहार निवासी सुरेश कुमार पुत्र तोताराम ड्राइव कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें