फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत चार लोग घायल

Mon, 23 Mar 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। स्योहारा मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा चालक समेत चार लोग घायल हो गए। ई-रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

गांव शहबाजपुर कला निवासी फुरकान रविवार को दोपहर 12 बजे ठाकुरद्वारा से यह रिक्शा में सवारी लेकर स्योहारा मार्ग पर जा रहा था। मदारपुर मोड़ के पास अचानक सामने से आई तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई रिक्शा पलट गया। चालक फुरकान और उसमें बैठी तीन सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। 108 एंबुलेंस से फुरकान को नगर के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जबकि ई-रिक्शा में सवार लोगों को शरीफनगर के निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया गया। दुर्घटना के बाद कार को लेकर चालक मौके से फरार हो गया। ई रिक्शा चालक की पत्नी मैसर जहां ने पुलिस को तहरीर देकर कार चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें