फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कार ने बाइक में मारी टक्कर, गोद से उछलकर गिरे दो मासूमों की माैत

Tue, 18 Feb 2025 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
भोजपुर हादसे में मृतक बच्चे। फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर गांव सिरसवां गौड़ के सामने सोमवार दोपहर करीब दो बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो महिलाओं की गोद से उछलकर सड़क पर गिरे दो मासूमों तीन वर्षीय जुनेरा और एक वर्षीय माहिर की माैत हो गई। वहीं बाइक चालक मोनिस व उसकी बहन और भाभी घायल हो गईं। टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार कार सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई और चालक भाग निकला।
विज्ञापन



रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के लांबाखेड़ा निवासी मो. मोनिस अपनी भाभी मोमिना व भगतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलपुरी बमनिया निवासी बहन शाइन को बाइक से लेकर मुरादाबाद में एक निजी अस्पताल में भर्ती अपने रिश्तेदार को देखने जा रहा था। शाइन की गोद में उसका बेटा माहिर और मोमिना की गोद में उसकी बेटी जुनेरा थी।

ग्राम सिरसवां गौड़ के सामने पहुंचने पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिलाओं की गोद से उछलकर मासूम सड़क पर गिर पड़े। जुनेरा की माैके पर ही माैत हो गई। बाइक सवार मोनिस, शाइन, मोमिना और माहिर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को भोजपुर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन




हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया। रास्ते में माहिर की भी माैत हो गई। वहीं तीनों घायलों को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के बाद भागे कार चालक की तलाश कर रही है।





परिजनों की पुलिस से हुई नोकझोंक



हादसे के बाद मृतकों और घायलों के परिजनों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। परिजन कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग पर अड़ गए। हालांकि, पुलिस ने गुस्साए परिजनों को समझाकर शांत कराया। पुलिस के अनुसार कार मुरादाबाद से बाजपुर की ओर जा रही थी। हेलमेट न लगाने के कारण बाइक चालक मोनिस को भी गंभीर चोटें आई हैं। हालत नाजुक बनी हुई है।





घर का इकलौता चिराग बुझा

एक वर्षीय माहिर शाइन का इकलौता बेटा था। हादसे में माहिर की माैत से परिजनों में कोहराम मच गया। शाइन की भाभी मोमिना की बेटी जुनेरा के अलावा दो बेटे हैं। घटना स्थल का मंजर देखकर राहगीरों के दिल दहल गए। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें